[smartslider3 slider="2"]

लोकसभा में चंदौली की गूंज: सांसद वीरेंद्र सिंह ने बालिका छात्रावास, पीएम श्री स्कूल और मिनी स्टेडियम की उठाई मांग

चंदौली । बजट सत्र के दौरान लोकसभा में चर्चा के समय चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र की जनसमस्याओं को मजबूती के साथ उठाया। उन्होंने क्षेत्र में बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बालिका छात्रावास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु पीएम श्री स्कूल तथा युवाओं को खेल के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने … Read more

गुवास में कैंसर जागरूकता अभियान

चन्दौली- नियामताबाद ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत गुवास में कैंसर जागरूकता माह के तहत महिलाओं व किशोरियों के लिए विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कंपोजिट विद्यालय के प्रांगण में आयोजित हुआ, जिसमें करीब 150 महिलाएं और किशोरियां शामिल हुईं। कार्यक्रम का उद्देश्य समय पर जांच, सही जानकारी और बेहतर इलाज के माध्यम … Read more

आवंटित मांस-मछली दुकान के निर्माण में बाधा, इमरान ने SDM से लगाई न्याय की गुहार

चंदौली ।चकिया नगर पंचायत चकिया में आवंटित मांस-मछली की दुकान के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अम्बेडकर नगर निवासी इमरान खान और उनके साथी इजहार ने आरोप लगाया है कि विधिवत आवंटन के बावजूद उन्हें निर्धारित स्थान पर दुकान का निर्माण नहीं करने दिया जा रहा है। परेशान होकर दोनों ने उपजिलाधिकारी … Read more

शहाबगंज पीएचसी परिसर का शौचालय जर्जर, लाखों खर्च के बाद भी मरीजों और स्टाफ को भारी परेशानी

चन्दौली – शहाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के ब्लॉक परिसर में बना एकमात्र शौचालय बदहाली का शिकार हो गया है। स्वास्थ्य और स्वच्छता के उद्देश्य से वर्ष 2022–23 में लगभग 7 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह शौचालय वर्तमान में उपयोग के लायक नहीं रह गया है, जिससे मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और … Read more

भोजपुर में बुनियादी सुविधाओं का अभाव: जल निकासी व सड़कों की कमी, बीमारियों का खतरा बढ़ा

चंदौली।जनपद के नियामताबाद विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा भोजपुर में बुनियादी सुविधाओं के अभाव से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण गलियों और सड़क किनारे गंदा पानी जमा रहता है, जिससे कीचड़ और दुर्गंध का माहौल बना हुआ है।गांव की कई … Read more

सेवड़ी हुदहुदीपुर में खुलेगा लीगल क्लिनिक, जज डॉ. इंदु रानी ने विकास और ‘शून्य मुकदमेबाजी’ से प्रभावित होकर दिया निर्देश

चंदौली। चहनिया विकासखंड में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मेगा विधिक सहायता शिविर के दौरान एक अहम फैसला सामने आया। मुख्य अतिथि सीनियर सिविल जज डॉ. इंदु रानी ने ग्राम पंचायत सेवड़ी हुदहुदीपुर में विशेष लीगल एडवाइजरी क्लिनिक खोलने का निर्देश दिया। यह निर्णय पंचायत में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों और ‘शून्य … Read more

सकलडीहा तहसील में सफाईकर्मी न होने पर अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

चंदौली। सकलडीहा तहसील परिसर में बीते दो दिनों से साफ-सफाई ठप होने के कारण जगह-जगह कूड़े का अंबार लग गया है। परिसर में फैली गंदगी से नाराज़ अधिवक्ताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन कर तहसील प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और तत्काल सफाईकर्मी की नियुक्ति की मांग की।बताया जा रहा है कि तहसील में कार्यरत … Read more

शिवसेना जिला इकाई की बैठक संपन्न, महाशिवरात्रि पर वाराणसी में बाबा विश्वनाथ व माता श्रृंगार गौरी के दर्शन-पूजन का निर्णय

चंदौली। शिवसेना की जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को नगर पंचायत क्षेत्र के सावजी पोखरा स्थित श्री राम-जानकी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी महाशिवरात्रि के अवसर पर वाराणसी में बाबा विश्वनाथ और माता श्रृंगार गौरी के दर्शन-पूजन तथा जलाभिषेक को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक का मुख्य एजेंडा … Read more

शिलान्यास या सत्यानाश: 200 मीटर सड़क हुई चोरी!!

मुग़लसराय-(महेन्द्र प्रजापति) पीडीडीयू नगर विधानसभा क्षेत्र में ठेकेदार ने 200 मीटर सड़क ही कर ली चोरी ये सुनकर अटपटा लग रहा होगा लेकिन ये सही भी है। तस्वीरों में देख रहे होंगे डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय केंद्रीय मंत्री व विधायक रमेश जायसवाल के कार्यकाल में ये शिलान्यास हुआ। लेकिन क्या ये सड़क बनी और बनी … Read more

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

पीडीडीयू नगर।  (अशोक कुमार जायसवाल) भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर नगर के परमार कटरा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कार्यकर्ता पीडीडीयू जंक्शन के यार्ड क्षेत्र में उस स्थल पर भी पहुंचे, जहां उनका पार्थिव शरीर मिला था। … Read more

error: Content is protected !!