[smartslider3 slider="2"]

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के वार्ड 12 में सड़क व जलनिकासी बदहाल, गंदे पानी से बढ़ा संक्रमण का खतरा

Connect With Social Media

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर-( मोहम्मद अफजल ) नगर के वार्ड नंबर 12 में सड़कें और जलनिकासी व्यवस्था बदहाल होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर नालियों का गंदा पानी फैला रहने से आवागमन बाधित हो रहा है और संक्रमण जनित बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

●स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश हो या सामान्य दिन, सड़कों पर पानी जमा रहता है। इसके चलते दुर्गंध, मच्छरों का प्रकोप और फिसलन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। लोगों का आरोप है कि यह स्थिति नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है।
निवासियों—संदीप मौर्य, आकाश मौर्य, राधे मौर्य, छोटू विश्वकर्मा,

सर्वेश, नंदलाल, राजाराम, महेंद्र, प्रमोद, मनोज और गजेंद्र ने बताया कि खराब सड़कों के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए फिसलन खतरनाक साबित हो सकती है, वहीं पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
इस संबंध में सभासद प्रतिनिधि अजीत मौर्य ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है और जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा। हालांकि, नालियों की नियमित सफाई और स्थायी जलनिकासी व्यवस्था को लेकर उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

●स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से मांग की है कि सड़क निर्माण के साथ-साथ नालियों की नियमित सफाई और स्थायी जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि वार्ड 12 के निवासियों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।

Leave a Comment

error: Content is protected !!