[smartslider3 slider="2"]

डिप्टी सीएम केशव मौर्या से मिले विधायक,चकिया के विकास पर हुई चर्चा

Connect With Social Media

चन्दौली- चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिष्टाचार मुलाकात की।मुलाकात के दौरान चकिया विधानसभा के विभिन्न विकास योजना के बारे में और राजनीतिक समीकरणों पर विस्तृत चर्चा की गई।

●विधायक कैलाश आचार्य ने उपमुख्यमंत्री को चकिया विधानसभा में लंबित विकास कार्यों और जनसमस्याओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र की सड़कों की स्थिति, बुनियादी ढांचे के काम, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और उनके क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। विधायक ने उन्हें यह भी बताया कि कुछ महत्वपूर्ण परियोजनाओं में आवश्यक संसाधनों और त्वरित निर्णयों की आवश्यकता है।

उपमुख्यमंत्री ने विधायक कैलाश खरवार को भरोसा दिलाया कि चकिया में जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!