
चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन चंदौली के वार्षिक चुनाव को लेकर चुनावी माहौल चरम पर पहुंच गया है। शुक्रवार को होने वाले मतदान से एक दिन पहले गुरुवार को प्रचार का शोर थम गया, लेकिन पूरे दिन कचहरी परिसर में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की सक्रियता बनी रही। अधिवक्ताओं ने अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और अंतिम दौर में व्यक्तिगत संपर्क कर समर्थन जुटाने की कोशिश की।
प्रचार के अंतिम दिन बार परिसर “अधिवक्ता एकता जिंदाबाद” और विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थन में लग रहे नारों से गूंजता रहा। उम्मीदवारों ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। पूरे दिन समर्थकों की टोलियां कचहरी परिसर में सक्रिय रहीं और चुनावी माहौल बनाए रखा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए सुरेन्द्र सिंह, डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह और मनोज कुमार सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। वहीं महामंत्री पद के लिए आशुतोष मिश्रा, अरुण मिश्रा, संदीप यादव और सत्य प्रकाश केशरी चुनाव मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एकमात्र प्रत्याशी होने के कारण लवकुश पटेल का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा, जबकि एक अन्य उपाध्यक्ष पद भी निर्विरोध घोषित किया जा चुका है।
चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बार परिसर में दिनभर समर्थकों की आवाजाही बनी रही और सभी की नजरें अब शुक्रवार को होने वाले मतदान पर टिकी हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे से मतदान शुरू होगा। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
बार एसोसिएशन के इस वार्षिक चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्सुकता चरम पर है और सभी को परिणाम का इंतजार