[smartslider3 slider="2"]

चंदौली में फर्जी रजिस्ट्री का बड़ा मामला,बिना मौजूदगी पैतृक जमीन की रजिस्ट्री, पीड़ित लगा रहे न्याय की गुहार

चंदौली जिले के सकलडीहा तहसील क्षेत्र के धानापुर विकासखंड स्थित पूरा चेता दुबे गांव में फर्जी रजिस्ट्री का एक गंभीर मामला सामने आया है। गांव निवासी सलाउद्दीन और अरशद हुसैन अंसारी (स्वर्गीय शमसुद्दीन के पुत्र) ने आरोप लगाया है कि उनकी पैतृक जमीन की रजिस्ट्री उनकी अनुपस्थिति में ही किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा करा दी … Read more

मुगलसराय दुर्गा मंदिर में भंडारा, 1200 श्रद्धालु शामिल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के हनुमानपुर स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में सोमवार को एक भंडारे का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रात्रि 11 बजे तक चला, जिसमें क्षेत्र के लगभग 1200 श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। हनुमानपुर निवासी कृष्ण कन्हैया केसरी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में माता रानी … Read more

आकाश पटेल बने चन्दौली के नए कप्तान,बेहतर कानून व्यवस्था की उम्मीद

चंदौली जनपद को नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) मिल गया है। 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी आकाश पटेल को जिले की कमान सौंपी गई है। इससे पहले वे वाराणसी में एडीसीपी के पद पर तैनात थे और अपनी कार्यशैली का प्रभाव छोड़ चुके हैं। वर्तमान एसपी आदित्य लाग्हे का तबादला फिरोजाबाद कर दिया गया है। इस … Read more

सड़क चौड़ीकरण में जल निकासी की अनदेखी पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, जाम से थमी रफ्तार।

बबुरी (चंदौली) -क्षेत्र के चकिया मुगलसराय मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में दुदे छलका के जल निकासी की व्यवस्था को लेकर दूदे गांव के पास सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में जुटे ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवाते हुए कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों … Read more

चंदौली में 512 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र,17 केंद्रों का लोकार्पण

चंदौली।जनपद में सोमवार को आयोजित एक समारोह में 9 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं 503 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग तथा मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।इस दौरान 09 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और … Read more

शिक्षकों को अपनी जिम्मेदारी का करना होगा निर्वहन-यशवर्धन सिंह

कंन्दवा(चन्दौली) । बरहनी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय इमिलिया पर सोमवार को प्रधानाध्यापक आलोक सिंह के नेतृत्व में घोसवा न्याय पंचायत के शिक्षकों की बैठक संपन्न हुई।इसमें निपुण प्रदेश की ओर एक कदम शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि इंदल सिंह बाबा व शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष … Read more

हार्वेस्टर की चिंगारी से 40 बीघा गेहूं की फसल राख, किसानों में आक्रोश।

बबुरी (चन्दौली)-जरखोर गांव के सिवान में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हार्वेस्टर से निकली चिंगारी ने गेहूं की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 40 बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव … Read more

बाबा साहब अम्बेडकर जी की 135 वीं जयंती की तैयारी जोरो पर

शिकारगंज(चंदौली)-डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में पूरे हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, जिससे क्षेत्र में सामाजिक समरसता और जागरूकता का संदेश फैलाया जा सके।कार्यक्रम के … Read more

किसानों को संगठित होकर अपनी समस्याओं को बनाना होगा चुनावी मुद्दा

चकिया । शहाबगंज विकासखंड क्षेत्र के बरियारपुर गांव में सोमवार को किसान विकास मंच का 13वां स्थापना दिवस किसान पर्व के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं, उनकी एकजुटता और वर्तमान कृषि चुनौतियों पर गंभीर चर्चा की गई।मुख्य वक्ता रतन कुमार सिंह ने कहा कि किसानों को राजनीतिक दलों द्वारा फैलाए … Read more

हाई वोल्टेज ड्रामा: बसंती ने किया ससुराल आने से इनकार तो मोबाईल टॉवर पर चढ़ा बीरू

मुगलसराय बबुरी थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक अपनी पत्नी से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घंटों चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा। जानकारी के अनुसार, बनौली कला गांव निवासी सुरेश नामक युवक अपनी पत्नी को … Read more

error: Content is protected !!