
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के हनुमानपुर स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में सोमवार को एक भंडारे का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रात्रि 11 बजे तक चला, जिसमें क्षेत्र के लगभग 1200 श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
हनुमानपुर निवासी कृष्ण कन्हैया केसरी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में माता रानी की झांकी भी निकाली गई। इस दौरान पूरे माहौल में भक्तिमय वातावरण बना रहा और “जय माता दी” के जयकारे गूंजते रहे।
इस आयोजन में शिवचरण (बाबा) जी का विशेष सहयोग रहा, जबकि श्री श्री करणपाल बाबा जी की गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की गई।

कार्यक्रम में गोपाल जी निगम, कृष्णकन्हैया केसरी, मोनू गुप्ता, सोनू गुप्ता, बृजेश पाल, आशीष केशरी, रवि वर्मा, अंकित पांडे और अमन केशरी सहित कई अन्य श्रद्धालु भी उपस्थित थे।
क्षेत्रवासियों ने भंडारे के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।
