[smartslider3 slider="2"]

हाई वोल्टेज ड्रामा: बसंती ने किया ससुराल आने से इनकार तो मोबाईल टॉवर पर चढ़ा बीरू

Connect With Social Media

मुगलसराय बबुरी थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक अपनी पत्नी से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घंटों चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा।

जानकारी के अनुसार, बनौली कला गांव निवासी सुरेश नामक युवक अपनी पत्नी को विदा कराने ससुराल गया था। पत्नी के घर लौटने से इनकार करने पर वह आक्रोशित हो गया और बबुरी चट्टी स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। बबुरी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

अंधेरा होने के कारण बचाव अभियान में काफी दिक्कतें आईं। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर कई घंटों तक युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। आखिरकार, काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

युवक के नीचे उतरने के बाद पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!