[smartslider3 slider="2"]

सड़क चौड़ीकरण में जल निकासी की अनदेखी पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, जाम से थमी रफ्तार।

Connect With Social Media

बबुरी (चंदौली) -क्षेत्र के चकिया मुगलसराय मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में दुदे छलका के जल निकासी की व्यवस्था को लेकर दूदे गांव के पास सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में जुटे ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवाते हुए कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित रहा।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की नई लेयर पुरानी सड़क की तुलना में करीब सात फीट ऊंची बनाई जा रही है, लेकिन जल निकासी के लिए पुलिया निर्माण को लेकर कोई स्पष्ट योजना सामने नहीं रखी गई है। क्षेत्र पहले से ही बाढ़ प्रभावित रहा है और चंद्रप्रभा नदी के उफान के दौरान खेतों व बस्तियों में कई दिनों तक जलभराव की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में यदि पर्याप्त संख्या में पुलिया नहीं बनाई गई, तो आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आशंका जताई कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने पर उनकी फसलें बर्बाद हो जाएंगी और

गांवों में जलभराव की समस्या बढ़ जाएगी। मौके पर पहुंचे किसान नेता राणा प्रताप सिंह ने अधिकारियों व निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार से वार्ता कर ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।ग्रामीणों की मांग है कि सड़क चौड़ीकरण से पहले आवश्यक स्थानों पर जल निकासी के लिए पुलिया का निर्माण सुनिश्चित किया जाए। बिना इस व्यवस्था के कार्य आगे बढ़ाना क्षेत्र के लिए नुकसानदायक साबित होगा।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों ने ग्रामीणों को तीन दिनों के भीतर आवश्यक पुलिया निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर जाम खोल दिया, जिससे यातायात सुचारु हो सका।

Leave a Comment

error: Content is protected !!