[smartslider3 slider="2"]

काली मंदिर के बगल से सवा लाख की उचक्कगिरी,हाथ मलता रह गया व्यापारी

Connect With Social Media

मुग़लसराय- कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार में उचक्कों की बढ़ती संख्या पुलिस के सरदर्द बनते जा रहे है वही घटना के बाद भुक्तभोगी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।ताजा मामला बुधवार का है जहाँ नगर के काली मंदिर के आसपास लगे कटे फटे नोट की दुकान से सवा लाख रुपये से भरे बैग पर उचक्के ने हाथ साफ कर दिया।

घटना उस वक्त घटी जब व्यवसायी विश्वास जायसवाल सुबह अपना दुकान खोलने काउंटर के पास पहुचा और काउंटर पर रुपयों से भरा बैग रख कर काउंटर खोलने लगा इसी बीच एक नाबालिग उचक्का लाल हुडी पहने हुए आया और बैग लेकर आराम से चलते बना। जब व्यापारी ने अपना बैग काउंटर पर नही पाया तो पुलिस को सूचना दी और उचक्के की तलाश में जुट गया।

आपको बता दे कि नगर में अतिव्यस्ततम इलाका रेलवे स्टेशन गेट के सामने काली मंदिर के सामने से कस्बा चौकी की पिकेट जब से हटाई गई है चोर उचक्के ही नहीं बल्कि मारपीट की घटनाएं आम हो गयी है। अवांछनीय तत्वों में पुलिस का भय समाप्त हो चुका है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!