
चन्दौली– मझवार रेलवे स्टेशन के आसपास एन एच19 के किनारे काफी समय से काबिज अतिक्रमण हटाने पहुची नगर पंचायत के कर्मचारियों से अतिक्रमणकारी उलझ गए। पुलिस की मौजूदगी में काफी देर हो हल्ला होता रहा और नौबत मारपीट तक आ गयी।जब स्थिति कंट्रोल से बाहर दिखने लगी तब पुलिस ने सख्ती से अतिक्रमणकारियों को फटकार लगाई।लेकिन अतिक्रमणकारी बार बार उलझ रहे थे। पुलिस ने एक दो युवकों को जब गाड़ी में बैठने के लिए कहा तब जाकर मामला शांत हुआ। बहरहाल पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया था।