
मुग़लसराय- नगर के वार्ड संख्या 7 विकास नगर पराहूपुर में बहुप्रतीक्षित सड़क का आज से सीसी रोड बनाने का कार्य शुरू हो गया। इस सड़क के बन जाने से नगर से पथरा,हिनौली,कैथापुर,छेमिया,मवई व रिंग रोड की कनेक्टिविटी अच्छी हो जाएगी।आपको बतादे कि विगत 4 वर्षों से यह सड़क काफी जर्जर हो गयी थी जिस पर पर वाहन तो चलना दूर,पैदल भी लोग असन्तुलित होकर चोटिल हो रहे थे।इस सड़क के निर्माण की मांग काफी समय से चल रही थी।इस संबंध में वार्ड नं 7 के सभासद संतोष कुमार ने बताया काफी समय से प्रयास व भागदौड़ के बाद इस सड़क के निर्माण का ठेका निकल पाया है। सीसी रोड का निर्माण रात के समय शुरू हो गया है और रात में ही इसका निर्माण करा पाना आसान होगा। जल्दी ही निर्माण पूरा होगा और वार्ड ही नही कई अन्य वार्ड व गावो के लोगो के लिए यह सुलभ हो जाएगा।