
मुग़लसराय- जलीलपुर चौकी क्षेत्र के जलीलपुर बगीचा वाले मार्ग स्थित बोरा निर्माण फैक्टरी में दर्दनाक हादसा हो गया। काम के दौरान बोरे का भारी बंडल गिरने से महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
●रामनगर थाना क्षेत्र के सूजाबाद निवासी संजू देवी (50) बोरा बनाने वाली फैक्टरी में मजदूरी कर रही थीं। लंच के बाद जब वह काम में जुटी थीं, तभी अचानक बोरे का भारी बंडल उनके ऊपर आ गिरा। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गईं।
●घटना के बाद फैक्टरी में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद सहकर्मियों और परिजनों ने उन्हें तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया। महिला के बड़े बेटे सोमारू ने बताया कि हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
●मां की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, इस मामले में लंका थाने के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि घटना की कोई आधिकारिक सूचना थाने को प्राप्त नहीं हुई है।