
डीडीयू नगर-संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के पावन अवसर पर डीडीयू नगर में भव्य जुलूस एवं आकर्षक झांकियों का आयोजन किया गया। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु व अनुयायी शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ सांस्कृतिक झांकियों एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु रविदास के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया।
●नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकले इस जुलूस में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। चारों ओर जयकारों और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया।
जुलूस को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। नवागत कोतवाल स्वयं फर्स्ट मोबाइल वाहन पर बैठकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रहे। पूरी पुलिस फोर्स पैदल चलकर जुलूस को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में जुटी रही।

●सुरक्षा के मद्देनज़र कूड़ा बाजार पुलिस चौकी, रेलवे पुलिस चौकी, कोतवाली पुलिस फोर्स के साथ-साथ पीएसी (PAC) बल भी तैनात रहा। मौके पर इंस्पेक्टर चंद्र केश शर्मा एवं इंस्पेक्टर राजेश कुमार मिश्रा मय फोर्स उपस्थित रहे और लगातार हालात पर नजर बनाए रखी।
●प्रशासन की सतर्कता के चलते जुलूस को निर्धारित मार्ग से सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से पार कराया गया। पूरे आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही और कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
