चन्दौली-अलीनगर थानांतर्गत लोको कालोनी दैत्यरा बीर बाबा मंदिर रेल बाउंड्री से सटे तारनपुर में असामाजिक तत्वों द्वारा सुबह से रात तक जुए का खेल जारी है।दिन भर में हजारों ही नही लाखो के वारे न्यारे ये जुआरी कर देते हैं।रेल बाउंड्री के पीछे होने के कारण यहां पुलिस की आवाजाही कम होती है लेकिन कालोनीवासी व आसपास के ग्रामीणों के लिए ये जुआरी सरदर्द बने हुए हैं।लोकल व मनबढ़ हो चुके इन जुआरियो का कोई विरोध करने की हिम्मर जुटा नही पाता इसलिए इनके हौसले और भी बुलंद होते जा रहे है। स्थानीय लोगो ने इलाके में गश्त बढ़ाने की पुलिस अधिकारियों से अपील की है ताकि आने वाली पीढ़ी को इस असामाजिकता के तरफ जाने से रोका जा सके।
