[smartslider3 slider="2"]

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

Connect With Social Media

बबुरी (चंदौली)।क्षेत्र के बौरी गांव में मंगलवार की दोपहर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे, तभी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बौरी गांव निवासी अनिल गांव से कुछ दूरी पर सुरौली गांव के सिवान में बने मकान में परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार की दोपहर उनकी पत्नी नीलम की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग शव का अंतिम संस्कार करने के लिए निकलने ही वाले थे कि बबुरी थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा को महिला की संदिग्ध मौत की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में परिजनों ने बताया है कि कुछ दिन पहले सीढ़ी चढ़ते समय अनियंत्रित होकर गिरने से नीलम गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मंगलवार को हालत बिगड़ने के कारण उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!