मुग़लसराय- औद्योगिक नगर चौकी अंतर्गत पटनवा गाव में लगातार चोरियो का क्रम जारी है।पुलिसिया गस्त के दावों की पोल उस वक्त खुलती है जब हौसला बुलंद चोर एक के बाद एक ताले चटका रहे हैं।ताजा मामला पटनवा के संकट मोचन कालोनी का है जहाँ बीती रात चोरों ने दो घरो से हजारों का सामान उड़ा दिया।एक भुक्तभोगी ने बताया कि चोरो ने उनके घर से 5 चांदी का सिक्का,2 चांदी की पायल व साड़िया उठा ले गए वही दूसरे भुक्तभोगी ने बताया कि उनके मकान से चोरो ने 60 हजार मूल्य के कई ब्रांडेड घड़िया चोर उठा ले गए।घटना की सूचना भुक्तभोगी ने 112 पर दिया जिसके बाद पुलिस घटना पहुची और मामले की तफ्तीश करके लौट गई।


आपको बता दे कि 3 दिन पूर्व इसी कालोनी से चोरो ने पौने नौ लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वही विगत 6 जनवरी को अन्नपूर्णा राशन की दुकान से चोरो ने 56 बोरी खाद्यान मैजिक पर लाद कर पुलिस के सामने उठा ले गए थे।
इस संबंध में सीओ पीडीडीयू अरुण कुमार सिंह ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया लेकिन मामले की जांच करने की बात भी कह रहे हैं। सवाल यह है कि अगर 112 मौके पर गयी तो चौकी या थाने को रिपोर्ट करेगी ही। और अगर थाने या चौकी को रिपोर्ट किया वो रिपोर्ट उच्चाधिकारी तक नही पहुची तो इसे क्या समझा जाय!! क्या सीओ के समानांतर चौकी और थाने चल रहे है जो अपने वरिष्ठों को घटनाओ से अवगत कराना भी जरूरी नही समझते!