
चंदौली।चकिया स्थित ग्रीन गार्डन पैलेस, लतीफ शाह रोड पर मंगलवार दोपहर 2 बजे आम आदमी पार्टी द्वारा भव्य संगठनात्मक एवं सदस्यता विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के दिल्ली की किराड़ी विधानसभा से चार बार लगातार विधायक अनिल झा विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन आम आदमी पार्टी चंदौली के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व व मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
●कार्यक्रम के दौरान पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर व्यापक चर्चा हुई और बड़ी संख्या में नए साथियों ने आम आदमी पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर सदस्यता ग्रहण की। विधायक अनिल झा ने चकिया विधानसभा क्षेत्र के पुराने एवं समर्पित कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। इस अवसर पर चकिया विधानसभा अध्यक्ष राजेश द्विवेदी (उर्फ मूनू) सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

●विधायक अनिल झा ने कहा कि “किसी भी संगठन की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता होते हैं, जो जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाते हैं और समाधान के लिए संघर्ष करते हैं।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने और सेवा-भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
●कार्यक्रम में धरमू बनवासी, रामबच्चन बनवासी, हाजी शमशाद, फहीम, प्रेम चौहान, सुमित चौहान, मजनू चौहान, जमुना सिंह यादव (उपाध्यक्ष, चकिया), खालिद भाई (उपाध्यक्ष, चकिया विधानसभा), डॉ. प्रकाश (चकिया विधानसभा), दिनेश पटेल (प्रदेश सचिव), यमुना यादव, सतीश बनवासी, श्रीपती बनवासी, छांगुर, अनिल, गुड्डू, नरेश, बंशी बनवासी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। वहीं मड़िया, पड़ाव स्थित वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिजवान अहमद की सक्रिय सहभागिता को भी संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया गया।
●विधायक अनिल झा ने आगामी 7 फरवरी को सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में प्रस्तावित पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ को मजबूती देने और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने का अभियान है।
●मीडिया से बातचीत में विधायक अनिल झा ने शिक्षा, सामाजिक समरसता और जनहित से जुड़े मुद्दों पर आम आदमी पार्टी का स्पष्ट पक्ष रखते हुए कहा कि पार्टी ईमानदार, पारदर्शी और जवाबदेह शासन व्यवस्था स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।
●कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने और संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।