[smartslider3 slider="2"]

तेज रफ्तार और स्टंटबाजी का कहर: चंदौली में बड़ा सड़क हादसा, परीक्षा देने जा रहीं तीन छात्राएं घायल

Connect With Social Media

चंदौली – सैयदराजा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल इंटर कॉलेज के समीप दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे की चपेट में परीक्षा देने जा रहीं तीन छात्राएं आ गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

तेज रफ्तार और स्टंटबाजी एक बार फिर जानलेवा साबित हुई।
हादसे में तीनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल चंदौली में भर्ती कराया। हादसे के कारण तीनों छात्राएं अपनी परीक्षा नहीं दे सकीं, जिससे परिजन काफी व्यथित नजर आए।


अस्पताल में मौजूद घायल छात्रा अंजलि के परिजनों ने बताया कि बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में स्टंट करते हुए आ रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। परिजनों ने बाइकर्स की लापरवाही और स्टंटबाजी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सदर देवेंद्र कुमार जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर दोषी बाइक सवारों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


फिलहाल छात्राओं का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह हादसा एक बार फिर सड़कों पर बढ़ती लापरवाही और स्टंटबाजी पर सवाल खड़े करता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!