[smartslider3 slider="2"]

रेल ट्रैक पर मवेशी:  परिचालन को खतरा या सुरक्षा एजेंसियों की लापरवाही!!!

Connect With Social Media

डीडीयू मंडल-  डीडीयू रेलवे यार्ड में मवेशियों की चहलकदमी थमने का नाम नही ले रही है। ये नजारा उपाध्याय जंक्शन के मुग़लसराय रेलवे यार्ड का है जहां काफी संख्या में मवेशी रेल ट्रैक पर टहलते हुए नजर आ रहे है। लापरवाही का आलम देखिये हादसों को दावत देते ये मवेशी कही   न कही पूरे सिस्टम को आइना दिखाने का कार्य कर रहे है ।

●आपको बता दे की रेलवे के रेलवे यार्ड में आरपीएफ़ कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। शिफ्ट वाइज ड्यूटी के बावजूद रेलवे ट्रैक पर मवेशी न सिर्फ रेल परिचालन के लिए खतरा है बल्कि सुरक्षा एजेंसियों की कार्य शैली पर भी सवालिया निशान उठाती है। रेल ट्रैक पर मवेशी खुलेआम टहलते नजर आते ये मवेशी और सुरक्षा का दावा करने वाले आरपीएफ़ के दावे की हकीकत क्या है आप खुद समझ सकते है। ऐसे में भारतीय रेल का परिचालन कितना सुरक्षित है और सुरक्षा एजेंसियां कितनी सजग हैं यह सोचने वाली बात होगी लेकिन चिंताजनक यह भी है की इतनी कड़ी चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का दावा करने वाली आरपीएफ़ की ड्यूटी के बावजूद मवेशी रेल ट्रैक पर कैसे पहुंच जा रहे हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!