
चन्दौली-अलीनगर थाना क्षेत्र के पंचफेडवा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने आगे चल रही एक अन्य ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी।
●टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले ट्रेलर का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ एनएचएआई (NHAI) की टीम मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत और घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चालक को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला जा सका।

●घायल चालक की पहचान नासिर खान, निवासी राजस्थान, के रूप में हुई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से उसे बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
●हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन बहाल कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
