
मुगलसराय( सचिन पटेल ) संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एकता मंच के तत्वावधान में ग्राम सभा हिलौनी, मुगलसराय, जनपद चंदौली में भव्य रैली एवं जुलूस का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
●रैली का शुभारंभ हिलोनी मंडी परिसर से हुआ, जो छमिया रिंग रोड होते हुए हरिशंकरपुर तक पहुंची। इसके बाद रैली ने आसपास के लगभग दो गांवों का भ्रमण किया और पुनः हरिशंकरपुर मंदिर परिसर में पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से समापन किया गया। पूरे मार्ग में जयकारों, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और संत गुरु रविदास जी के विचारों से जुड़े नारों से वातावरण गूंजता रहा।
●आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन को भारतीय संविधान के प्रति जागरूक करना, सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश देना रहा। वक्ताओं ने संत गुरु रविदास जी के जीवन, उनके सामाजिक सुधार के विचारों और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान के अधिकारों एवं कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

●इस अवसर पर कमेटी के प्रमुख सदस्य कमला प्रसाद, समारोह प्रसाद, विनोद कुमार, राजकुमार अधिवक्ता, जवाहर नेता, ओमप्रकाश, नाथ भारती, राम सहाय, आनंद, डीजे पारस, पप्पू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
रैली के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस बल की सतर्क मौजूदगी के चलते कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन के सफल समापन पर आयोजकों ने प्रशासन, सहयोगियों और जनता का आभार व्यक्त किया गया।