[smartslider3 slider="2"]

रविदास जयंती पर भक्ति-संस्कृति की छटा, मनोहारी कार्यक्रमों ने जीता दिल

Connect With Social Media

डीडीयू नगर(चन्दौली)-संत शिरोमणि रविदास जयंती के शुभ अवसर पर डीडीयू नगर के हनुमानपुर स्थित नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री सोनू किन्नर के आवास के पास भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भक्ति, संस्कृति और कला का अद्भुत संगम देखने को मिला।

●कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री सोनू किन्नर ने संत शिरोमणि रविदास जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इसके पश्चात आयोजन समिति के सदस्यों ने उन्हें माला पहनाकर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।


नगर की चर्चित सुर सरिता संस्था के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मनोहारी प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुप्रसिद्ध देवी पचरा गीत एवं भजन गायक अशोक सिद्धार्थ केसरवानी ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया और देवी गीतों व भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

●राधा-कृष्ण, नंदी पर सवार भगवान शंकर-पार्वती, अग्नि (फायर) नृत्य तथा मां काली के तांडव नृत्य जैसी प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कलाकारों ने भगवान के विभिन्न रूप धारण कर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर कुंदन, गुडलक, इंद्रीव, मयूरेश, मनीष, आशीष, लकी, बिट्टू, रोहित, अमन, विश्वास, शम्मी, गोलू, चमन, जय हिंद, राजू, विशाल, स्नेहिल, रिंकू, गोविंद, आनंद सहित समिति के अन्य सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन गायक अशोक सिद्धार्थ केसरवानी ने किया।
भक्ति और सांस्कृतिक रंग में रंगा यह आयोजन संत शिरोमणि रविदास जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बना।

Leave a Comment

error: Content is protected !!