[smartslider3 slider="2"]

चहनियां में संत शिरोमणि रविदास जी की प्रतिमा श्रद्धापूर्वक विसर्जित

Connect With Social Media

चन्दौली-चहनियां क्षेत्र में संत शिरोमणि बाबा रविदास जी की प्रतिमा का विसर्जन सोमवार की शाम सोनहुला पोखरी में विधि-विधान के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। विसर्जन कार्यक्रम के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे आयोजन व्यवस्थित और शांतिपूर्ण रहा।

●विसर्जन कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था और आपसी सौहार्द के माहौल में आयोजित किया गया। इसमें सभी वर्ग और समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई, जो क्षेत्र में सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे का परिचायक बना।


●इससे पूर्व चहनियां क्षेत्र में संत रविदास जयंती दो दिनों तक हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जगह-जगह अस्थायी टेंट लगाए गए, वहीं स्थायी रविदास मंदिरों में गाजे-बाजे के साथ पूजन-अर्चन और धार्मिक अनुष्ठान किए गए। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

●विसर्जन कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में चहनियां प्रधान धर्मेंद्र यादव ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए समन्वय स्थापित किया। प्रशासन की सजगता और सहयोग के चलते पूरा आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। बलुआ थाना प्रभारी अतुल कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिसने अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।

●विसर्जन के दौरान बच्चों, बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ प्रतिमा विसर्जन में भाग लेकर सामाजिक एकता का संदेश दिया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!