[smartslider3 slider="2"]

चंदौली महोत्सव के सफल आयोजन पर अस्मिता नाट्य संस्था ने जिलाधिकारी को किया सम्मानित

Connect With Social Media

पीडीडीयू नगर(चंदौली)-अस्मिता नाट्य संस्था द्वारा आयोजित चंदौली महोत्सव के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर संस्था के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को सम्मानित कर आभार व्यक्त किया। संस्था के महासचिव विजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रशासनिक सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

●इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अस्मिता नाट्य संस्था की सराहना करते हुए महोत्सव के सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन जिले की पहचान को मजबूती देते हैं और लोक कला व संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

●गौरतलब है कि चंदौली महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने नृत्य, नाटक, गायन, फैशन शो सहित अनेक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इन कार्यक्रमों ने न केवल दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को भी नई पहचान दिलाई।

संस्था के महासचिव विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से महोत्सव शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि अस्मिता नाट्य संस्था का उद्देश्य कला, संस्कृति और लोक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।इस अवसर पर कृष्ण मोहन गुप्ता, विपिन अग्रहरि सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!