[smartslider3 slider="2"]

MPS स्टालों पर खुले खाद्य सामग्री की बिक्री,डीडीयू जं पर स्टाल संचालक कर रहे नियम व शर्तों का उलंघन

Connect With Social Media

डीडीयू मंड – पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू जंक्शन पर फ़ूड स्टालो पर बड़ा घालमेल चल रहा है। कमर्शियल विभाग की कृपा दृष्टि से फ़ूड स्टालो पर लाइसेंस को दरकिनार कर खाद्य सामग्री बेचे जा रहे है। ऐसा ही नजारा प्लेटफार्म संख्या 7/8 के दिल्ली छोर स्थित रेखा इंटरप्राइजेज के MPS स्टाल संख्या 4 पर देखने को मिला जहाँ पेटीज व समोसे खुले में बेचते नजर आए जबकि MPS स्टालो पर सिर्फ पैक्ड आइटम बेचा जा सकता है।

ये नजारा डीडीयू जंक्शन के स्टालो पर आम बात है। जिम्मेदार अधिकारी आंखे बंद किये हुए है और सुपरविजन करने वाले अधिकारी मनमाने तरीके से प्रतिबंध के बावजूद आमलेट बनाने की आजादी दे रखे हैं।जबकि स्टालो पर केवल इंडक्शन चूल्हे की मदद से चाय काफी बनाने की अनुमति है। इस भ्रस्टाचार की शिकायत कई बार करने के बाद भी एक दो दिन में पुनः वही नजारा दिखता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!