[smartslider3 slider="2"]

वैदिक ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

Connect With Social Media

चंदौली- जनपद में वैदिक परंपरा और सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से वैदिक ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इंडियन पब्लिक स्कूल परिसर में संस्कृति आयाम के तत्वावधान में संपन्न हुआ।
●कार्यक्रम में वेदपाठियों एवं वैदिक कर्मकांड से जुड़े विद्वानों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे रहे, जिन्होंने वैदिक विद्वानों को सम्मान प्रदान किया।


वेदपाठियों व वैदिक विद्वानों को किया गया सम्मानित

●इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी, काशी प्रांत के संघ संचालक अंगराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि वेद और वैदिक परंपरा समाज की आत्मा हैं, जिनसे संस्कार, संस्कृति और सामाजिक समरसता को मजबूती मिलती है।

संस्कृति को बताया समाज की आत्मा


●वक्ताओं ने युवाओं से अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि वेदपाठ के माध्यम से नैतिकता, अनुशासन और राष्ट्रबोध का विकास होता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। समारोह का वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार और सांस्कृतिक चेतना से ओतप्रोत रहा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!