[smartslider3 slider="2"]

राहुल गांधी को संसद में बोलने से रोका जाना लोकतंत्र पर हमला: रामजी गुप्ता

Connect With Social Media

मुगलसराय। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व पूर्व शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने एक बयान जारी कर कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों पर कुठाराघात है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष राहुल गांधी की आवाज़ दबाने का प्रयास कर रहा है।
रामजी गुप्ता ने कहा कि पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे (सेवानिवृत्त) की पुस्तक “भाग्य के चार सितारे” में डोकलाम से जुड़े तथ्यों का उल्लेख है, जिसकी एक रिपोर्ट राहुल गांधी संसद में पढ़ना चाहते हैं। उनका कहना है कि स्पीकर द्वारा यह कहकर अनुमति न देना कि पुस्तक प्रकाशित नहीं हुई है, उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह तर्क है कि किसी पूर्व सेनाध्यक्ष की पुस्तक देशविरोधी नहीं हो सकती और चीन जैसे संवेदनशील मुद्दे पर संसद में चर्चा से रोका जाना गलत है। रामजी गुप्ता के अनुसार समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी संसद में राहुल गांधी को पुस्तक का अंश पढ़ने देने की मांग की है।
कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि अतीत में संसद में पूर्व प्रधानमंत्रियों पर तीखी टिप्पणियां की गईं, तब कोई आपत्ति नहीं जताई गई, जबकि आज चीन जैसे मुद्दे पर सवाल उठाने से रोका जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी चीन के मुद्दे पर जवाब मांग रहे हैं और इस विषय पर देश को सच्चाई बताई जानी चाहिए।
रामजी गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी अपनी बात रखने पर अडिग हैं और लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज़ को दबाया नहीं जाना

Leave a Comment

error: Content is protected !!