
कंन्दवा कंदवा पुलिस ने शुक्रवार के सुबह। दो महेन्द्रा पिकअप वाहन से पशु तस्करी को ले जाए जा रहे 10 पशुओं के साथ 4 पशु तस्करों को किया गिरफ्तार।कंदवा थाना प्रभारी राजीव मल्ल ने बताया की सैयदराजा जमानिया मार्ग से पशुओं को आने की सूचना मुखबिर से मिली जिसके आधार पर पुलिस वाहनों की जांच शुरू कर दी ।पुलिस जांच से कुछ दूरी से ही दोनों वाहन अपने वाहन मुड़कर आने वाली दिशा को जाने लगे तेज गति होने के कारण एक वाहन बहेरा गांव से 500मी दुर नहर में पशुओं के साथ पलटगई वही दूसरे वाहन को पुलिस नेधीना मार्ग से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार वाहन के पीछे पानी की बोतल भरकर रखा गया है जिससे पुलिस को पता नहीं चल पाए।कंदवा पुलिस ने दोनों वाहन को थाने लेकर आई आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।

कंन्दवा थाना पर दो पशु तस्कर की गाड़ी पकड़ी गई है जिसका विवरण वाहन संख्या UP 65 QT 5747 पिकअप अभियुक्त
1,आकाश गोंड पुत्र कन्हैया गोंड निवासी ग्राम बलुआ सराय थाना बलुआ जनपद चंदौली उम्र 23 वर्ष
2, विशाल कुमार भारती पुत्र ईश्वर ग्राम चहानिया थाना बलुआ जनपद चंदौली उम्र 21 वर्ष बरामद गोवंश पांच राशि दो गाय तीन बैल

वाहन संख्या UP 67JT 3964 पिकअप अभियुक्त
1, शैलेन्द्र बिन्द पुत्र रामबचन उर्फ बच्चन बिन्द ग्राम बकराबाद उर्फ चकइसा बकराबाद थाना कोतवाली गाजीपुर
2, कमलेश बिन्द पुत्र स्व पंचम बिन्द ग्राम सहेडी़ थाना करंडा गाजीपुर बरामद गोबंश पांच राशि 2गाय 3बैल बरामद।।