
चकिया । आदर्श नगर पंचायत चकिया में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने वार्ड नंबर 8 दुर्गा नगर निवासी राजू माली को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 17 अप्रैल 2026 से प्रभावी कर दी गई है।
जारी पत्र के अनुसार चेयरमैन की अनुपस्थिति में राजू माली नगर पंचायत क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालय स्तर पर समन्वय स्थापित करेंगे। साथ ही वे आम नागरिकों की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि नगर की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा जताया कि राजू माली की नियुक्ति से जन समस्याओं का तेजी से समाधान होगा और विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं गति बनी रहेगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नगरवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है और शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस मौके पर उमेश चौहान, बादल सोनकर सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।