[smartslider3 slider="2"]

101 रेलकर्मियों को मिला रेल सेवा पुरस्कार

Connect With Social Media

डीडीयू मंडल को 12 शील्ड, 70वें रेल सप्ताह समारोह में सम्मान

अशोक कुमार जायसवाल

पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल, पूर्व मध्य रेल के मुख्यालय स्थित बाकले अधिकारी क्लब सभागार में 70वें रेल सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेल सेवा पुरस्कार-2025 वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना और विशिष्ट अतिथि महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा चित्रा सिंह रहीं।

समारोह में विभिन्न विभागों के कुल 101 कर्मचारियों को रेल सेवा पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें से 16 रेलकर्मियों को महाप्रबंधक स्तर पर सम्मानित किया गया। डीडीयू मंडल को ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड सहित कुल 12 विभागीय शील्ड भी मिलीं।

मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय रेल ने 173 वर्ष पूरे कर लिए हैं और यह देश की जीवनरेखा है। उन्होंने बताया कि डीडीयू मंडल देश के चारों दिशाओं को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां प्रतिदिन 600 से 700 ट्रेनों का संचालन होता है।

मीना ने कर्मचारियों की मेहनत और सतर्कता की सराहना करते हुए कहा कि 14 हजार रेलकर्मियों के लिए कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं है। उन्होंने इन उपलब्धियों को पूरे रेल परिवार की सामूहिक सफलता बताया।

कार्यक्रम का संचालन कार्मिक विभाग द्वारा किया गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!