[smartslider3 slider="2"]

अन्न धन दोनो उठा ले गए चोर,सदर कोतवाली का मामला

Connect With Social Media

चंदौली- सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुरवा गांव में बीती रात चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने गांव निवासी रामचंद्र गुप्ता के घर को निशाना बनाते हुए चार बोरी चावल और 49 सौ रुपये नकद चोरी कर लिए।

●प्राप्त जानकारी के अनुसार रामचंद्र गुप्ता गांव-गांव घूमकर चावल खरीदने और उसे बाजार में बेचने का काम करते हैं।  बीती रात उन्होंने दिनभर की बिक्री से प्राप्त नकदी गल्ले में रखी और घर के पास ही आयोजित एक तेरही कार्यक्रम में शामिल होने चले गए।

●इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर लोहे की छड़ से घर के कमरे का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर वहां रखी चार बोरी चावल तथा 4900 रुपये नकद पर हाथ साफ कर फरार हो गए। तेरही कार्यक्रम से लौटने पर जब रामचंद्र गुप्ता ने घर का दरवाजा टूटा देखा तो चोरी की जानकारी हुई।


●घटना की सूचना पीआरवी 112 पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। चोरी की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
इस संबंध में सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पुरवा गांव में चोरी की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!