
मुगलसराय (सचिन पटेल )- गौ रक्षा कल्याण संस्था की प्रदेश कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में आयोजित की गई। बैठक में AVN प्रदेश अध्यक्ष विशाल भाऊ की पूर्ण सहमति से संगठन हित में कड़ा और निर्णायक निर्णय लिया गया।
बैठक में यह घोषणा की गई कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की जिला, तहसील एवं अन्य इकाइयों की समितियाँ तत्काल प्रभाव से भंग की जाती हैं। इसके साथ ही चंदौली जिले की सभी इकाइयों को भी तुरंत भंग कर दिया गया है।
●संगठन की ओर से यह भी स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि कोई भी पूर्व पदाधिकारी या सदस्य अपने पद, पहचान पत्र या संगठन के नाम का दुरुपयोग करता है, तो उसकी पूर्ण व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी। ऐसे किसी भी कृत्य के लिए संगठन की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। प्रदेश नेतृत्व ने कहा कि संगठन को सुदृढ़, पारदर्शी और अनुशासित बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। आगामी दिनों में नवीन गठन एवं पुनर्गठन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।