
चन्दौली/ अलीनगर(मो अफजल)- बेजुबानों की जुबान और मानवता के महान संदेशवाहक, परम ज्ञानी संत शिरोमणि रविदास को देर रात रविदास जी की जयंती के अवसर पर अलीनगर मुगलचक वार्ड नंबर-9 में श्रद्धा एवं भक्ति भाव से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

●कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संत गुरु रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास जी का संदेश,समता, प्रेम और मानव कल्याण आज भी समाज को सही दिशा दिखाता है।
●इस अवसर पर आयोजनकर्ता युवा समाज सेवक नेता रीतेश यादव के साथ अंगद कुमार, सुजित, दिनेश, हरीश जैन, गौतम कुमार, विशाल कुमार, भोला कुमार, विशाल, लक्ष्मण, विक्की कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में भाईचारा, समानता और मानवता के मूल्यों को मजबूत करना रहा।
