[smartslider3 slider="2"]

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

Connect With Social Media

चन्दौली-प्रदेश सरकार के आदेश पर जनपद के सभी थानों में कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज-5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए आयोजित किया जा रहा है।

●जिसके तहत एंटीरोमियों टीम द्वारा बाजारों,कस्बों,अत्याधिक भीड़भाड़ वाले स्थान पर महिलाओं व बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में उनके अधिकार बताए गए। पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।

●जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के संबंध में संचालित योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन व सखी निवास योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को संरक्षण प्रदान करने वाले प्रमुख कानूनों यथा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न, दहेज निषेध अधिनियम तथा गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक अधिनियम के प्रावधानों के बारे में आमजन को जागरूक किया गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!