
चन्दौली- (न्यूज़ डेस्क)- डीडीयू के रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया में संचालित विक्रम थ्री व्हीलर स्टैंड में करीब 50 से अधिक थ्री व्हीलर संचालित होते हैं।जिनमे आधे से ज्यादा अपनी अवधि पार कर चुके है।खटारा डग्गामार वाहनों पर न तो परिवहन विभाग की नजर है और न ही यातायात विभाग इन्हें गंभीरता से लेता है। सड़क पर काला धुंआ छोड़ते ये तीन पहिया वाहन डीडीयू जंक्शन से लंका के लिए धड़ल्ले से फर्राटे भरते दिखाई देते है।

इन्हें न रजिस्ट्रेशन फिटनेस की फिक्र है और न ही प्रदूषण मानको की चिंता।ऐसा ही एक अवैध स्टैंड दुल्हीपुर के सतपोखरी से भी संचालित हो रहा जहा विक्रम ही नही बल्कि खटारा आटो रिक्शा भी कज्जाकपुरा तक सवारी ढोती नजर आती है।इन्हें न परिवहन विभाग का डर है और न ही यातायात विभाग का।या फिर यूँ कहे कि विभाग इन पर ऊपरी दानापानी के चक्कर मे मेहरबान है!!हालांकि यूपी सरकार ने दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सचेत हो गयी है लेकिन अगर प्रदूषण इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले समय मे चन्दौली जिले में भी वाटर स्प्रिंकलर व एंटी-स्मॉग गन लगा कर प्रदूषण को आर्टिफ़िशली कम करने की नौबत भी आ सकती है।