[smartslider3 slider="2"]

अंबेडकर जयंती पर सनराइज पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

Connect With Social Media


चंदौली। दुल्हीपुर क्षेत्र के पुरैनी स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नि:शुल्क दवा वितरण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्रीय विधायक रमेश जायसवाल ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की।
शिविर में कुल 55 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिन्हें चिकित्सकों द्वारा उचित परामर्श एवं आवश्यक दवाएं नि:शुल्क प्रदान की गईं। इस दौरान उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर जांच कराने की सलाह भी दी गई।


चिकित्सकीय टीम में बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज एवं पंडित कमलापति त्रिपाठी अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं। टीम में डॉ. चंदन वर्मा, डॉ. अभिनव कुमार कुशवाहा और डॉ. विष्णु प्रिया शामिल रहीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एएनएम पूनम सिंह, ममता सिंह, आकांक्षा मौर्य, सीएचओ रेनू सिंह तथा आशा कार्यकर्ता सिंधु देवी, सूर्यवती देवी, साधना देवी और आशा संगिनी सीतारा देवी का विशेष योगदान रहा।
इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी और संतोष का माहौल देखा गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!