
चन्दौली,
जनपद में गोतस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सैयदराजा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक वाहन से 12 गोवंश बरामद करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है।
उच्च अधिकारियों के निर्देशन में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एनएच-19 हाईवे पर ग्राम जेठमलपुर स्थित काला शहीद बाबा मजार के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध महिन्द्रा बुलेरो मैक्स पिकअप (UP66AT6598) को रोका गया।
तलाशी लेने पर वाहन में कुल 12 गोवंश (10 गाय व 2 बैल, जिनमें से एक बैल मृत पाया गया) बरामद हुए। मौके से पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
गब्बर खान पुत्र राजू खान उर्फ मोहम्मद रहीम
उम्र: 24 वर्ष
निवासी: ग्राम चोरिगवाँ गनगवा, थाना शाहपुर, जिला मऊगंज (मध्य प्रदेश)
बरामदगी का समय व स्थान
जेठमलपुर, काला शहीद बाबा मजार के पास, एनएच-19 सुबह 10:25 बजे 12 गोवंश (10 गाय, 2 बैल – एक मृत)
पुलिस ने इस मामले में गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
*थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा
*हे.का. मो. नसीरुद्दीन हुमायूं
*कांस्टेबल बृजेश चौहान
*कांस्टेबल शंकर प्रसाद
*कांस्टेबल राजू सिंह