
कंदवा ।पुलिस ने एक पिकअप से एक दर्जन पशु बरामद करते हुए पशु तस्कर को पकड लिया गया।पुलिस द्वारा यह कार्रवाई रामपुर पुलिस चौकी के पास रविवार की सुबह तब किया गया जब पशु तस्कर वाहन मे पशु लादकर कल्याणपुर बिहार मे तस्करी के लिए ले जा रहे थे।

उच्चाधिकारियों द्वारा प्राप्त निर्देश के बाद वारंटियों, अभियुक्तों की धर पकड के लिए रामपुर पुलिस चौकी के पास चलाए जा रहे वाहन चेकिंग के दौरान अमडा की तरफ से पशुओं को लादकर आती हुयी पिकअप को रोककर जांच के दौरान मय पशु तस्कर पशुओं के साथ

पुलिस के हत्थे चढ गए।पिकअप मे 11 राशि गाय व एक बछडा लादे गए थे। तस्कर शैलेन्द्र यादव पुत्र बेचन यादव महदेवा अमिलाई को हिरासत मे लेकर आवश्यक कार्यवाही मे जुट गयी।कार्यवाही मे थाना प्रभारी राजीव मल्ल चौकी इंचार्ज विजय राय सहित अन्य पुलिस कर्मी सम्मिलित रहे।
