[smartslider3 slider="2"]

25 हजार के इनामी अंतरराज्यीय गौ-तस्कर समेत दो गिरफ्तार

Connect With Social Media

चकिया । इलिया पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार की देर रात 25 हजार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय गौ-तस्कर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो गौवंश और एक पिकअप वाहन बरामद किया है।
इलिया थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय और स्वाट टीम प्रभारी रामजनम यादव के नेतृत्व में टीम ने ग्राम डडिया स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास रात करीब 3 बजे घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वाराणसी जनपद लंका थाना क्षेत्र निवासी श्याम बाबू यादव तथा भदोही के औराई थाना क्षेत्र निवासी सुरेश कुमार यादव के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे मिर्जापुर व आसपास के क्षेत्रों से सस्ते दाम पर गौवंश खरीदकर बिहार ले जाकर ऊंचे दामों में बेचते थे और मुनाफा आपस में बांट लेते थे।
पुलिस के अनुसार श्याम बाबू यादव के खिलाफ पूर्व में गौवध निवारण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सुरेश कुमार यादव पर भी आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। इस संबंध में स्थानीय थाना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय, स्वाट टीम प्रभारी रामजनम यादव, आशीष मिश्रा के अलावा इंडिया थाना के उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार सिंह, गिरीश वल्लभ शुक्ल, कल्लन यादव, मनीष सिंह, नारायण यादव और पंकज यादव रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!