[smartslider3 slider="2"]

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

Connect With Social Media

जनपद चन्दौली,
उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जनपद चन्दौली में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण)” के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री आकाश पटेल के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर संचालित किया गया।
इस अभियान के अंतर्गत सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा बाजारों, कस्बों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। पुलिस टीमों ने महिलाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की।
सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया, जिनमें प्रमुख हैं
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ
वन स्टॉप सेंटर
181 महिला हेल्पलाइन
निराश्रित महिला पेंशन योजना
महिला शरणालय, शक्ति सदन एवं सखी निवास
महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी
कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों के बारे में भी जागरूक किया गया, जैसे—
घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005
कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम, 2013
दहेज निषेध अधिनियम, 1961
पीसीपीएनडीटी अधिनियम, 1994
साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर
द्वितीय चरण के दौरान साइबर सुरक्षा जागरूकता को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। महिलाओं और बालिकाओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव और साइबर अपराधों की पहचान एवं शिकायत प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।
मिशन शक्ति केंद्र की जानकारी
थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के कार्य, उद्देश्य और उपलब्ध सेवाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया, ताकि महिलाएं जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।


इस अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!