[smartslider3 slider="2"]

चन्दौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 गोवंश बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Connect With Social Media


चन्दौली,
जनपद में गोतस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कन्दवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक महिन्द्रा पिकअप वाहन से 12 गोवंश बरामद करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षकों के निर्देशन में थानाध्यक्ष राजीव मल्ल के नेतृत्व में कन्दवा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आज सुबह करीब 06:55 बजे ग्राम बरहनी स्थित रामपुर पुलिस चौकी से लगभग 100 मीटर दूर गेहूं के खेत के पास से एक बिना नम्बर प्लेट की महिन्द्रा पिकअप को रोका। तलाशी के दौरान वाहन में 11 गाय और 1 बछड़ा जिंदा अवस्था में लदे मिले, जिन्हें बिहार ले जाया जा रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शैलेन्द्र यादव (21 वर्ष) पुत्र बेचन सिंह यादव, निवासी ग्राम महदेवा अमिलाई, थाना बलुआ, जनपद चन्दौली के रूप में हुई है।
पूछताछ में खुलासा
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह ग्राम नादी (थाना बलुआ) से गोवंश लादकर बिहार के कल्याणपुर ले जा रहा था। ककरैत बॉर्डर पर पुलिस को देखकर उसने वाहन मोड़ लिया और सैयदराजा रोड की ओर भागने लगा। रामपुर चौकी के पास ट्रक जाम मिलने पर वह वाहन छोड़कर भागने का प्रयास कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना कन्दवा में
मु0अ0सं0 25/2026 के तहत धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 तथा 109(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त के खिलाफ पहले भी
मु0अ0सं0 64/2025 (थाना सैयदराजा) में गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।

बरामदगी
एक महिन्द्रा पिकअप (बिना नम्बर प्लेट)
चेचिस नं.: MA1UV2CVXS6A14267
इंजन नं.: CVR6L39086
12 गोवंश (11 गाय, 1 बछड़ा)
(वाहन को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज किया गया)
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजीव मल्ल के साथ चौकी प्रभारी विजय कुमार राय समेत पुलिस टीम के कई जवान शामिल रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!