
चन्दौली। जनपद में अपराध एवं अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धानापुर पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 1 किलो 15 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, टीम ने किशुनपुरा मार्ग के पास संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दुक्खू राम उर्फ हरिश्चन्द्र राम (61 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय लच्छन राम, निवासी ग्राम हिंगुतरगढ़, थाना धानापुर, जनपद चन्दौली के रूप में हुई।
निशानदेही पर मिली बड़ी बरामदगी
अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने सीतापोखरी (धरांव) स्थित पान की गोमटी के पीछे से कुल 1 किलो 15 ग्राम गांजा बरामद किया। इस संबंध में थाना धानापुर पर मु.अ.सं. 0054/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में खुलासा
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह नशे का आदी है और स्वयं गांजा पीने के साथ-साथ छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर 30, 40 और 60 रुपये में बेचता था। उसने इस अवैध कारोबार में एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की भी जानकारी दी है, जिसकी तलाश की जा रही है।
अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है—
मु.अ.सं. 0169/2024, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
मु.अ.सं. 0054/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
गिरफ्तारी करने वाली टीम
*प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन
*उप निरीक्षक हरिशंकर सिंह
*कांस्टेबल इन्द्रजीत यादव
*कांस्टेबल सोनू यादव
पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और इस तरह की कार्रवाइयों से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।