[smartslider3 slider="2"]

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 250 से अधिक मरीजों को मिला लाभ

Connect With Social Media

दीनदयाल नगर (मुगलसराय)/
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के अलीनगर क्षेत्र स्थित आलू मिल बस्ती (वार्ड नंबर-3) में नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन (NMO), सेवा भारती एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आलू मिल स्थित श्री मोहन लक्ष्मी कटरा में संपन्न हुआ।


शिविर में लगभग 250 से अधिक मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सक के रूप में डॉ. तुमुल (MBBS, MD), डॉ. विकास, डॉ. ऋषभ शुक्ल, डॉ. सिद्धार्थ पाल सहित कई विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं।
सेवा भारती के जिला कोषाध्यक्ष उमेश जी द्वारा शिविर का सफल संचालन किया गया। इस अवसर पर संघ के नगर कार्यवाह भुवनेश्वर, नगर शारीरिक प्रमुख राजेश, सभासद राजेश चौहान, सतीश चौहान भाजपा नगर महामंत्री राजीव गुप्ता, सह नगर कार्यवाह रोहित यादव, निखिल गुप्ता प्रचार प्रमुख रोहित जायसवाल, विद्यार्थी कार्य प्रमुख पार्थ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


डॉ. अनिल यादव ने बताया कि यह स्वास्थ्य शिविर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य सेवा के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना है। उन्होंने बताया कि शिविर में बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने भी सराहनीय सहयोग दिया।


उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में और बड़े स्तर पर ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विशेषज्ञ डॉक्टरों को बुलाकर लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!