[smartslider3 slider="2"]

अवैध शराब पर बड़ा एक्शन: “ऑपरेशन दहन” के तहत 40 लाख की शराब नष्ट

Connect With Social Media

जनपद चंदौली के थाना बबुरी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए “ऑपरेशन दहन” अभियान के तहत भारी मात्रा में जब्त शराब का विनष्टीकरण किया। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक के निर्देश और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के नेतृत्व में संपन्न हुई।
बताया गया कि थाना बबुरी पुलिस ने कुल 12 अभियोगों से संबंधित 4419.6 लीटर अवैध शराब को नष्ट कराया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।
कैसे हुई कार्रवाई
अभियान के तहत न्यायालय के आदेश के अनुपालन में गठित टीम की मौजूदगी में थाना परिसर में जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर शराब को उसमें डालकर नष्ट किया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

नष्ट की गई शराब का विवरण
देशी/कच्ची शराब: 90.6 लीटर
अंग्रेजी शराब: 4329 लीटर

इन अधिकारियों की रही मौजूदगी
इस दौरान अभियोजन अधिकारी विपिन कुमार, आबकारी निरीक्षक कनिज फातिमा, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र समेत न्यायालय और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “ऑपरेशन दहन” का उद्देश्य अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाना है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
चंदौली पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है और यह संदेश गया है कि गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्ती से लगाम कसी जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!