[smartslider3 slider="2"]

अलीनगर में तेल चोरो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,ड्राइवर समेत दो धराये

Connect With Social Media

चंदौली- अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा गांव में क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा करते हुए टैंकर चालक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया टैंकर अलीनगर डिपो से लगभग 12 हजार लीटर डीजल लेकर मऊ की ओर जा रहा था। जांच में सामने आया कि टैंकर चालक खुद ही रास्ते में डीजल चोरी कराने में शामिल था।

मुखबिर की सूचना पर क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। मौके पर डीजल निकालने की प्रक्रिया चल रही थी, तभी दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, ताकि इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

गौरतलब है कि इससे पहले 27 फरवरी को एडीजी जोन की टीम ने इसी तरह की कार्रवाई में आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। उस मामले में एक हेड कांस्टेबल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ था और करीब 1000 लीटर डीजल बरामद किया गया था।इसके बावजूद, क्षेत्र में डीजल चोरी का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!