होम्योपैथिक शोध के लिए हाउस ऑफ पार्लियामेंट में मिला सम्मान

अशोक कुमार जायसवाल
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय के चिकित्सक डॉ. अभिमन्यु पांडेय को लंदन स्थित हाउस ऑफ पार्लियामेंट में सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान 10 अप्रैल को आयोजित इंटरनेशनल होलिस्टिक कॉन्फ्रेंस में उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए प्रदान किया गया।

इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में दुनिया भर से आए 150 चुनिंदा विशेषज्ञों ने भाग लिया था। डॉ. अभिमन्यु पांडेय ने इस प्रतिष्ठित मंच पर ऑटो इम्यून डिजीज पर आधारित अपना शोध-उन्मुख केस प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया।
उनके शोध कार्य की सराहना करते हुए, ब्रिटिश सांसद लॉर्ड कृष्ण रावल और शिवानी राजा ने उन्हें सम्मानित किया। यह सम्मान उनके वर्षों के समर्पण और होम्योपैथिक चिकित्सा क्षेत्र में योगदान का परिणाम है।

डॉ. अभिमन्यु पांडेय की इस उपलब्धि से चंदौली जिले और पूरे प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।