[smartslider3 slider="2"]

चंदौली में विश्व होम्योपैथिक दिवस पर स्वास्थ्य शिविर व सम्मान समारोह का आयोजन

Connect With Social Media


चंदौली। होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनिमैन की जयंती के अवसर पर जनपद में विश्व होम्योपैथिक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वृद्धा आश्रम, मद्धुपुर (चंदौली) में एक भव्य कार्यक्रम एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार गुप्ता ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार, डॉ. वृजेश कुमार सिंह (पूर्व सदस्य, होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड उत्तर प्रदेश) एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार उपस्थित रहे।
इस दौरान आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं एलोपैथी विभागों द्वारा संयुक्त रूप से चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों का निःशुल्क उपचार किया गया।


*होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा 70 मरीजों का उपचार
*आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा 35 मरीजों का उपचार
*सीएचओ, मद्धुपुर द्वारा 35 मरीजों का उपचार
*योग प्रशिक्षकों द्वारा 45 लोगों को योग के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ दिया गया
कार्यक्रम में योग वेलनेस सेंटर चकिया की योग प्रशिक्षक श्रीमती सत्यभामा पटेल एवं योग सहायक श्रीमती अनुपम मिश्रा द्वारा वृद्धाश्रम में रह रहे लोगों को योग का प्रशिक्षण भी दिया गया।
इसके साथ ही कृषक विकास समिति के प्रबंधक श्री गिरिजेश राय द्वारा जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण किया गया, वहीं जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी द्वारा फल एवं मिष्ठान वितरित कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. रूपेश कुमार सिंह (सचिव, चिकित्सा सेवा संघ), डॉ. सनत कुमार जायसवाल एवं डॉ. विजय कुमार का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में जनपद के होम्योपैथिक विभाग के सभी चिकित्सक, फार्मासिस्ट एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
अंत में प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन ने न केवल होम्योपैथिक चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने का भी सराहनीय कार्य किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!