[smartslider3 slider="2"]

चकिया के बैरी में भीषण सड़क हादसा: दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

Connect With Social Media

चंदौली जनपद के चकिया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बैरी गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार युवक दो अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। जैसे ही वे बैरी गांव के समीप पहुंचे, अचानक दोनों बाइकों के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


इस हादसे में बाइक चला रहे अंश पटेल (निवासी मैनपुर) और सूरज गोंड़ (निवासी बिसौराकला, मिर्जापुर) की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार अनुराग (निवासी रामपुर कला) और श्लोक (निवासी बैरी कला) गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!