[smartslider3 slider="2"]

अलीनगर से युवती लापता,गुमसुदगी दर्ज

Connect With Social Media

अलीनगर- थाना क्षेत्र से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे परिवार में हड़कंप मचा हुआ है बहरहाल युवती की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

तारनपुर गांव निवासी विद्या देवी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी पुत्री शिल्पा कुमारी की शादी करीब पांच माह पहले बिहार के छपरा निवासी विजय प्रकाश के साथ तय हुई थी। विवाह की तिथि 28 अप्रैल 2026 निर्धारित थी और परिवार द्वारा निमंत्रण पत्र भी बांटे जा चुके थे। 7 अप्रैल को अचानक कुछ ऐसा हुआ कि युवती घर से अचानक लापता हो गयी।

परिजनों के अनुसार, 8 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे वह बिना बताए घर से कहीं चली गई और तब से उसका कोई पता नहीं चल सका है। काफी खोजबीन के बावजूद परिवार को कोई सुराग नहीं मिला है।

वहीं, एक अन्य विवरण में युवती के पिता प्रदीप कुमार ने भी अपनी पुत्री श्वेता कुमारी के 8 अप्रैल को दोपहर लगभग 12:31 बजे से लापता होने की जानकारी पुलिस को दी है। उन्होंने तत्काल स्थानीय थाने में लिखित सूचना दी, लेकिन अभी तक कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी है।

परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से भावुक अपील करते हुए बेटी की जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और युवती की तलाश जारी है।

अलीनगर थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है और सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। उन्होंने जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!