
चंदौली-सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार लापता किशोरी कक्षा आठवीं की छात्रा है। वह शनिवार की सुबह घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पहले अपने स्तर से उसकी तलाश की और रिश्तेदारों व आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
●काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने सकलडीहा कोतवाली में घटना की सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। रविवार तक किशोरी का कोई पता नहीं चल सका था।पुलिस अधिकारियों का दावा है कि किशोरी की जल्द बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।